IPL 2022: दिल्ली से भिड़ेगी चेन्नई की टीम, होगी दोनों के बीच कांटे की टक्कर

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 8 मई को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी (SRH vs RCB) के बीच भिड़ंत होगी। जबकि दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) आमने सामने होंगी। बता दें कि, इस सीजन दिल्ली और चेन्नई दोनों ही टीमें ज्यादा अच्छी लय में नजर नहीं आई। ऐसे में दोनों के बीच जीत की होड़ के कारण कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Super Sunday Thalai Nagaram battle awaits ⚔️
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 8, 2022
Tune into Star Sports Network at
7️⃣:3⃣0️⃣ PM for the LIVE 🏏 action! #CSKvDC #Yellove #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/1BLiqQcuM4
1. कब होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 8 मई को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगी दोनों टीमों के बीच टक्कर?
DY Patil Stadium पर होगी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत।
3. कितने बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्ण, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, सरफराज खान, यश ढुल, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी, अश्विन हेब्बर, टिम सेइफर्ट, केएस. भरत, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, ललित यादव, रिपल पटेल, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS