IPL 2022: मुंबई और राजस्थान के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें कहां देखें मैच की Live Streaming

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक हुए सभी मुकाबले बड़े रोमांचकारी रहे। यह एक ऐसी लीग है जिसे क्रिकेट फैंस बड़े ही दिलचस्पी के साथ देखना पसंद करते हैं। इस लीग में दुनिया भर के कई खिलाड़ी हिस्सा भी लेते हैं। जिसमे उनको नीलामी के दौरान खरीदा जाता है। शुक्रवार यानी 1 अप्रैल को आईपीएल में केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के खिलाफ 138 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रेयस की टीम यानी केकेआर की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। लेकिन टीम ने अंत के कुछ ओवेरों में बड़ा उलटफेर करते हुए इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। केकेआर की तरफ से आंद्रे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली जिसमे 2 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल हैं। आज यानी शनिवार को आईपीएल का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी टक्कर का होने वाला हैं दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। आइए जानें इस मुकाबले को कहां और कब देखें।
⚡𝕋ℍ𝕌ℕ𝔻𝔼ℝ 🆚 𝐁𝐎𝐎𝐌 💥#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvRR #TATAIPL @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/x1ee5oBbXh
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 2, 2022
1. कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच आज 2 अप्रैल को खेला जाएगा।
2. किस मैदान पर होगी मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की टक्कर?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मैच मुंबई के DY Patil Stadium में खेला जाएगा।
3. कितने बजे से शुरू होगा यह मुकाबला?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
4. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS