IPL 2022: विवादों के बीच अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को राहत, BCCI ने दी क्लीन चिट

खेल। आईपीएल के 2022 (IPL 2022) सीजन से 2 नई टीमें जुड़ने वाली हैं। अभीतक आईपीएल में कुल 8 टीमें खेल रही थीं। लेकिन इस बार लखनऊ (Lucknow) और अहमदाबाद (Ahmedabad) फ्रेंचाइजी के जुड़ने से लीग का रोमांच और बढ़ जाएगा। जहां अहमदाबाद को 5655 करोड़ रुपए में सीवीसी कैपिटल्स (CVC Capitals) ने खरीदा तो लखनऊ टीम को 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत पर गोयनका ग्रुप ने खरीदा था। इस डील के बाद से ही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी विवादों में घिरी हुई है।
दरअसल, सीवीसी कैपिटल पर आरोप था कि वो भारत से बाहर कई सट्टे वाली कंपनियों के साथ जुड़ी हुई है। इसी को लेकर फ्रेंचाइजी को विवादों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बोर्ड ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी का गठन किया था।
वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बोर्ड ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को राहत देते हुए क्लीन चिट दे दी है। साथ ही इस संबंध में बोर्ड खुद आधिकारिक घोषणा करेगा। बता दें कि बोर्ड ने दोनों नई फ्रेंचाइजी के लिए 3-3 खिलाड़ियों को ड्राफ्ट करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है।
बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को दी क्लीन चिट
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोर्ड की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में इस मामले को लेकर कई समय तक बात चली। इस मीटिंग में फ्रेंचाइजी ने बताया कि इनमें यूरोपीय फंड ही बेटिंग कंपनियों से मिला है क्योंकि यूरोप में बेटिंग लीगल है जबकि एशियाई फंड के साथ ऐसा कोई मसला नहीं जुड़ा है। जिसके बाद बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को क्लीन चिट दे दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS