CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स पर फिर छाया कोरोना का साया, ये गेंदबाज मिला पॉजिटिव

खेल। एक बार फिर से कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा बढ़ गया है। भारत में फिर से लगातार महामारी के मामले बढ़ रहे हैं। जिसका असर सीधा आईपीएल लीग पर पड़ा है। अब फिर से एक बार आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पर कोरोना का साया छा गया है। सूत्रों की माने तो दिल्ली टीम का एक खिलाड़ी कोरोना टेस्ट के बाद पॉजिटि पाया गया है।
दिल्ली की टीम में कोरोना की एंट्री
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 8 अप्रैल को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमे दिन का पहला मैच हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत। लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स का एक नेट गेंदबाज कोरोना पॉजिटिव मिला है।
इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन
𝐓𝐡𝐞 𝐌𝐞𝐧𝐭𝐨𝐫 🆚 𝐓𝐡𝐞 𝐌𝐞𝐧𝐭𝐞𝐞💙💛
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 8, 2022
It's time for #CSKvDC's Open Mic Night, where stump mic antics & presentation quips will take centre stage 🎙️🤩
Remember to keep the Sound 🔛😉#YehHaiNayiDilli | #IPL2022 #TATAIPL | #DelhiCapitals | @RishabhPant17 @msdhoni pic.twitter.com/kZGAeA8UFo
आगर दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है। इस दौरान दिल्ली ने 10 मुकाबले खेले हैं जिसमे टीम को 5 में जीत जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि, दिल्ली की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से मात दी थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला ये मुकाबला कड़ी टक्कर का हो सकता है। क्योंकि दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। बता दें कि, यह मैच आज शाम 7:30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS