CSK vs MI: उनादकट की पिटाई कर धोनी ने छीनी मुंबई से जीत, 4 गेंदों में बदल दिया मुकाबला

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने मुकाबले के अंतिम ओवर में घातक बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 3 विकेट से जीत दर्ज करवाई। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई को अंतिम ओवर में 17 रनों की दरकार थी। यह मामला अंतिम गेंद पर 4 रन तक चला गया। देखकर ऐसा लग रहा था कि जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) धोनी को अंतिम गेंद पर 4 रन नहीं बनाने देंगे। लेकिन ऐसा ना हुआ। धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ सीएसके को जीत हासिल करवा दी।
पहले भी की है धोनी ने उनादकट की पिटाई
इससे पहले आईपीएल 2019 में धोनी ने जयदेव के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़ कर चेन्नई को जीत दिलाई थी। हालांकि, उस समय उनादकट राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेला करते थे। लेकिन अब मुंबई का हिस्सा हैं। उस मुकाबले के बाद एक बार फिर से माही ने जयदेव के ओवर में घातक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दर्ज करवाई है।
Cool,Calm and compose.
— Sherlòck🫀 (@Valar_Dohaeeris) April 21, 2022
Finally Dhoni finishes off his style 🔥 pic.twitter.com/i730Jgr1fg
सीएसके की इस धमाकेदार जीत के बाद धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस लगाकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। जयदेव के ओवर में उनकी पिटाई होने के बाद एक बार फिर से वह निराश नजर आए। मुंबई इंडियंस लगातार टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमे मुंबई को इन सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS