Video: MS Dhoni के आउट होने के बाद Kohli ने दी गाली! सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी क्लास

खेल। आरसीबी (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अभी तक का प्रदर्शन निराशा जनक रहा है। वहीं बुधवार को चन्नई और बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच हुए मुकाबले में कोहली 33 गेंदों पर महज 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, पुणे के एमसीए स्टेडियम में बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रनों से मात दी। फिलहाल विराट कोहली का खराब प्रदर्शन उनके फैंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन इन सब के बावजूद भी विराट अक्सर किसी ना किसी कारण विवादों में ही रहते हैं। उनका और विवादों का पुराना नाता है जो आसानी से छूट नहीं सकता। खैर इस बार वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर इसलिए आए क्योंकि 4 मई को हुए मुकाबले में जब एमएस धोनी (MS Dhoni) को जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने आउट किया तो उसके बाद कोहली का रियेक्शन देखने लायक था।
विराट ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
बता दें कि, मुकाबले के 19वें ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने धोनी को रजत पाटीदार के हाथों कैच करा दिया। फिर क्या था विराट फील्डर के कैद लेते ही जोश-जोश में रियेक्शन दे दिया। धोनी के आउट होते ही विराट इतने गुस्से में थे कि उन्होंने इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया। कोहली की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई, इसके बाद तो फैंस ने उनकी क्लास लगानी शुरु कर दी। यहां तक की एक यूजर ने उन्हें देशद्रोही तक बता दिया।
Unacceptable, He is literally abusing indian army personnel Ms Dhoni. 💔
— Sir Dinda⁴⁵ (@SirDindaTweet) May 4, 2022
Always knew this kohli is a anti-national.#CSKvRCB pic.twitter.com/w7uom4VGpg
चेन्नई लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
दुनिया के बेहतरीन फिनिशर में से एक एमएस धोनी की टीम सीएसके का इस बार निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। वहीं धोनी खुद भी टीम को जीत नहीं दिला पाए और तीन गेंदों में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बैंगलोर ने 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए तो जबाव में चेन्नई 8 विकेट पर महज 160 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ बैंगलोर टॉप 4 में पहुंच गई है जबकि चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और ये उसकी 7वीं हार थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS