DC vs LSG: लखनऊ ने मारी बाजी, दिल्ली कैपिटल्स को दी 6 रनों से मात

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज यानी 1 मई को 2 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स (DC vs LSG) के बीच खेला गया। जबकि दूसरे मुकाबले में हैदराबाद और चेन्नई (SRH vs CSK) के बीच टक्कर होगी। दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी हुई। गुजरात के कप्तान केएल राहुल और दीपक हूडा अच्छी लय में नजर आए। इस दौरान दीपक के बल्ले से 34 गेंदों में 52 रन निकले। जबकि केएल राहुल ने 51 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 77 रन जड़े। जिसमे 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। बता दें कि, दिन के पहले मुकाबले में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हरा दिया है।
Sunday ko match jeetne waalon ko hum #SuperGiants kehte hain. ⁰#AbApniBaariHai💪#IPL2022 🏆 #bhaukaalmachadenge #lsg #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL@mohsin07khan @QuinnyDekock69 @dushmantha05 pic.twitter.com/zlUBq3bvcT
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 1, 2022
दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान केएल राहुल ने बनाए। इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का लक्ष्य रखा। गेंदबाजी करते समय दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए। इस दौरान उन्होंने अपने 4 ओवर में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लखनऊ से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं हुई और टीम ने अपने शुरुआत 2 बल्लेबाजों के विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS