IPL 2022: 6 करोड़ के खिलाड़ी को दिल्ली नहीं दे रही खेलने का मौका, ऋषभ पंत ने दी जानकारी

IPL 2022: 6 करोड़ के खिलाड़ी को दिल्ली नहीं दे रही खेलने का मौका, ऋषभ पंत ने दी जानकारी
X
एनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje) को तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा हैं।

खेल। एनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje) को तेज गति से गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा हैं। लेकिन दिल्ली की टीम में उनको एक ही मुकाबले में अब तक खेलने का मौका दिया है। बता दें कि, वह आईपीएल सीजन 15 की शुरुआत होने से पहले चोटिल हो गए थे। इस वजह से उन्हें खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। इसी बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेले गए मैच से पहले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत उनको लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। इस दौरान पंत ने कहा कि, वह अभ्यास के दौरान अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कप्तान पंत ने ये साफ नहीं किया की नॉर्किया किस मुकाबले से टीम में वापसी करने वाले हैं।

दिल्ली ने किया था एनरिक को रिटेन

गौरतलब है कि, दिल्ली कैपिटल्स ने एनरिक नॉर्किया आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले ही रिटेन कर लिया था। इस दौरान दिल्ली ने उन्हें साढ़े छह करोड़ दिए थे। लेकिन लीग की शुरुआत से पहले वह चोटिल हो गए और 1 मैच खेलने के बाद फिर से अब तक किसी मैच में नहीं खेले। अगर दिल्ली के इस बार के विदेशी गेंदबाजों की बात करें तो, नॉर्किया के चोटिल होने के बाद टीम के पास लुंगी एनगिडी और मुस्तफिजुर रहमान ही बचे हैं।

2020 में जुड़े थे दिल्ली कैपिटल्स से

बता दें कि, नॉर्किया दिल्ली कैपिटल्स से साल 2022 में जुड़े थे। उस दौरान उन्होंने दिल्ली के लिए सिर्फ एक मैच खेलते हुए अपने 2.2 ओवर में 35 रन खर्च किए थे। इस खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली ने उन्हें फिर से मौका नहीं दिया। एनरिक नॉर्किया दक्षिण अफ्रीका की टीम से खेलते हैं।

Tags

Next Story