GT vs MI: ईशान किशन ने जड़ा गगन चुम्मी छक्का, वायरल हुआ-Video

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में कल यानी 6 मई को लीग का 51वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (GT vs MI) के बीच भिड़ंत हुई थी।मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी हुई। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा समेत ईशान किशन ने मिलकर टीम को बेहद शानदार शुरुआत दिलाई। इसी दौरान ईशान ने राहुल तेवतिया के ओवर में एक ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देख आप सब भी हैरान रह जाएंगे। अब इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। खिलाफ उनके ऊपर में अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 104 मीटर का छक्का लगाया।
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 6, 2022
यह छक्का मुंबई इंडियंस की पारी के 9वें ओवर में जड़ा गया। उस वक्त मुंबई का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिर चुका था। बता दें कि, ईशान किशन के बल्ले से ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कई मुकाबलों के बाद कल सभी को देखने के लिए मिली। इससे पहले ये बल्लेबाज फ्लॉप चल रहा था, जिससे सभी फैंस भी नाराज थे। लेकिन अब उन्होंने फिर से अपने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS