KKR vs MI: रोहित शर्मा के साथ हुई बेईमानी, अंपायर ने दिया गलत आउट, देखें Video

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs MI) के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में हुई। मुकाबले की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान का यह फैसला अंत में जाकर सही नहीं बैठा। क्योंकि टीम को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
रोहित शर्मा के साथ हुई बेईमानी
केकेआर से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब हुई। टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मुकाबले में भी फ्लॉप रहे और पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। केकेआर के लिए सबसे पहला ओवर अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी ने डाला। इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को अपने पहले ही ओवर में अपना शिकार बना लिया। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 6 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही निकले।
— Jeny (@AlieJeny) May 10, 2022
टिम साउदी के ओवर की अंतिम बॉल पर रोहित ने शॉट खेला और वह गेंद विकेट के पीछे खड़े जैक्शन के हाथों में चली गई। जबकि स्टेडियम में मौजूद अंपायर ने रोहित को नॉट आउट करार दिया था। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने विकेटकीपर के कहने पर डीआरएस की घोषणा कर दी। विकेटकीपर का कहना था की गेंद बल्ले को लगकर ही पीछे आई है। जिसके बाद अल्ट्रा ऐज चेक करने के दौरान पता चला कि गेंद बल्ले को छूकर गई है। अब इसके बाद थर्ड अंपायर के कहने के बाद मैदान में मौजूद अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट दे दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS