IPL 2022 Mega Auction: धोनी मेगा ऑक्‍शन से पहले पहुंचे चेन्‍नई, ये रही वजह

IPL 2022 Mega Auction:  धोनी मेगा ऑक्‍शन से पहले पहुंचे चेन्‍नई, ये रही वजह
X
भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन से पहले चेन्‍नई चले गए हैं। बता दें कि, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) के कप्‍तान के रूप में धोनी का यह अंतिम आईपीएल ऑक्शन हो सकता है।

खेल। भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन से पहले चेन्‍नई चले गए हैं। बता दें कि, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) के कप्‍तान के रूप में धोनी का यह अंतिम आईपीएल ऑक्शन हो सकता है। ऐसे में धोनी इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्‍शन में अब 3 सप्‍ताह से भी कम वक्त बचा है। धोनी अपने खास काम के लिए आईपीएल ऑक्‍शन (IPL 2022 Mega Auction) से पहले चेन्‍नई गए हैं।

अगले सीजन की तैयारी के लिए पहुंचे चेन्‍नई

वह अगले सीजन की तैयारी शुरू करने के लिए चेन्‍नई गए हैं। मेगा ऑक्‍शन 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा, मगर इससे पहले धोनी चेन्‍नई में तैयारी कर रहे हैं। नीलामी के दौरान भी धोनी के मौजूद रहने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

धोनी का हो सकता है अंतिम सीजन

धोनी के आईपीएल 2022 में अपना अंतिम सीजन खेलने की उम्मीद है। हालांकि, आईपीएल को केंद्रीकृत स्थानों पर आयोजित किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में संभावना है कि चेन्नई अपने कप्तान की मेजबानी करने से चूक सकता है। मेगा ऑक्‍शन से पहले एमएस धोनी के वेतन में कटौती हुई थी। चेन्‍नई ने 16 करोड़ में रवींद्र जडेजा को पहली पसंद के रूप में अपनी टीम में फिर से शामिल किया। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मोईन अली को 8 करोड़ रुपये जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये में वापिस टीम में रिटेन किया है। एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में सीएसके ने फिर से टीम में शामिल किया है।

Tags

Next Story