IPL 2022 Mega Auction: दक्षिण अफ्रीका के इन खिलाड़ियों पर लगेगी बड़ी बोली! भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

IPL 2022 Mega Auction: दक्षिण अफ्रीका के इन खिलाड़ियों पर लगेगी बड़ी बोली! भारत के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
X
12-13 फरवरी को बेंगलुरु (Bengaluru) में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 क्रिकेटरों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी क्रिकेटर मौजूद हैं।

खेल। 12-13 फरवरी को बेंगलुरु (Bengaluru) में होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 क्रिकेटरों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी क्रिकेटर मौजूद हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के 48 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों को खरीददार मिलना मुश्किल है पर कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय है जिन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन खिलाड़ियों में शामिल हैं क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) समेत रासी वान डर डुसेन (Rasie van der Dussen)।

1. क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)


दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस समय शानदार फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी जड़ा। बता दें कि, डिकॉक अब तक मुंबई की टीम से खेला करते थे और आईपीएल में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी मुंबई की टीम डिकॉक को अपने साथ जोड़ना चाहेगी।

2. रासी वान डर डुसेन (Rasie van der Dussen)


डुसेन आईपीएल में राजस्थान की टीम से खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। उम्मीद है की अब मेगा ऑक्शन में डुसेन पर भी बोली लगनी तय है। अगर वनडे में डुसेन के प्रदर्शन की बात करें तो उनका औसत विराट कोहली से भी ज्यादा है। इससे पता चलता है कि उन्होंने कितने अच्छे तरीके से रन बनाए हैं। मेगा ऑक्शन में डुसेन पर भी पांच से छह करोड़ तक की बोली लग सकती है।

3. कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)


भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में रबाडा दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन उन पर भी आईपीएल में बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। रबाडा अब तक दिल्ली के लिए खेला करते थे और उन्होंने आईपीएल में लगातार शानदार गेंदबाजी की है। शुरुआती ओवर हों या अंत के ओवर हो, हर बार रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने दिल्ली को कई सुपर ओवर में जिताया है।

Tags

Next Story