IPL इतिहास के ये 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल

खेल। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) का ऐलान हो चुका है। अगले साल 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु (Bangluru) में इसका आयोजन किया जाएगा। कई खिलाड़ी इस नीलामी में मलामाल होंगे तो किसी को शायद निराश होना पड़े। अब वो खिलाड़ी कौन होंगे ये तो भविष्य में साफ हो पाएगा। फिलहाल आईपीएल के इतिहास में अभीतक सबसे मंहगे खिलाड़ी कौन रहे यहां जानें-
1. क्रिस मॉरिस (RR)
आईपीएल के इतिहास में सबसे मंहगे खिलाड़ी की बात हो रही हो तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का है। जिन्हें पिछले सीजन यानी की 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। वह अभी तक के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था लेकिन दूसरे हाफ में कमाल नहीं कर पाए। हालांकि, इस बार राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया है।
2. युवराज सिंह
भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह को 2015 मंि दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा 16 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था। लेकिन युवराज भी उस साल टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे। उस दौरान उन्होंने 14 मैचों में महज 248 रन ही बनाए थे। पिछले सीजन तक वो सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में खरीद कर उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।
3. पैट कमिंस
टेस्ट क्रिकेट के नंबर वन गेंदबाज पैट कमिंस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आईपीएल के 13वें सीजन की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस भी उस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और उन्होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ 12 विकेट ही अपने नाम किए। वहीं निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने पिछले सीजन के दूसरे हाफ में खेलने से मना कर दिया था। हालांकि, उससे पहले वह भारत में खेले गए फेज में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने 7 मुकाबलों में 166 के स्ट्राइक रेट के साथ 93 रन बनाए जबकि 9 विकेट भी अपने नाम किए थे।
4. काइल जैमिसन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को पिछले सीजन में आरसीबी ने 15 करोड़ में खरीदा था। इस कीवी खिलाड़ी ने 2021 सीजन में 9 मुकाबलों में 29.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 9 ही विकेट लिए। लेकिन ये मुकाबले उन्होंने भारत में खेले गए फेज में खेले थे, यूएई के फेज में उन्हें टीम की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इस बार आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया है।
5. गौतम गंभीर
इस लिस्ट में भारत के दूसरे पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर हैं। जो सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आते हैं। उन्हें 2011 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ में खरीदा था। वहीं वह उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके थे। केकेआर ने उन्हें उस सीजन में टीम का कप्तान भी नियुक्त किया, उनकी अगुवाई में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर पूरा किया था। गौतम गंभीर को इस बार लखनऊ टीम ने अपना मेंटर नियुक्त किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS