IPL 2022: रोहित शर्मा पर लगा 24 लाख रूपए का जुर्माना, ये रही वजह

खेल। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस बार आईपीएल (IPL 2022) में बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम को कल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ 12 रनों से हार का मुहं देखना पड़ा है। बता दें कि, मुंबई की यह टूर्नामेंट में लगातार 5वीं हार है। इस मिली हार के बाद अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को तगड़ा झटका लगा है। उनके ऊपर 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। यह जुर्माना रोहित के ऊपर स्लो ओवर रेट की वजह से लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी मिली है। अगर रोहित के इस मुकाबले में बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो ज्यादा खास नहीं था। इस दौरान उनके बल्ले से 17 गेंदों में 28 रन निकले। जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन समेत मयंक की शानदार पारियों की बदलौत पंजाब किंग्स ने 198 रन जड़े। इस दौरान धवन ने 50 गेंदों में 70 रन जड़े। जिसमे 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। जबकि मयंक ने 32 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली। उनके बल्ले से इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के निकले थे। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 186 रन ही बना पाई और इस मुकाबले को हार गई। मुंबई को मिली हार के बाद कप्तान रोहित पर एक बड़ा जुर्माना लगाया ह। उन्हें स्लो ओवर रेट की वजह से अब 24 लाख रुपये भरने पड़ेंगे।
बता दें कि, मुंबई को अपने पहले ही लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार मिली थी। इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ से ललित यादव ने शानदार बल्लेबाजी की थी। जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई को राजस्थान रॉयल्स ने 23 रनों से मात दी थी। इसके बाद उसे केकेआर ने 5 विकेट जबकि चौथे मुकाबले में आरसीबी ने 7 विकेट से धूल चटाई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS