MI vs PBKS: ओडिन स्मिथ ने खोया आपा, डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद बोले...

MI vs PBKS: ओडिन स्मिथ ने खोया आपा, डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के बाद बोले...
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 23 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs PBKS) ने बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 12 रनों से मात दी।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 23 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs PBKS) ने बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 12 रनों से मात दी। इस मिली हार के बाद ये मुंबई टीम टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार है। टीम ने इस सीजन लीग में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। मुंबई के फैंस को उम्मीद थी कि इस मैच में टीम वापसी करेगी। लेकिन फिर एक बार मुंबई ने अपने फैंस को निराश किया है। अगर अंक तालिका में मुंबई टीम की स्थिति की बात करें तो टीम सबसे नीचे काबिज है। इस मुकाबले में रोहित की टीम मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य पंजाब से मिला था और एक समय तो ऐसा लग रहा था की टीम इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन जैसे ही डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) का विकेट गिरा वैसे ही मुंबई की जीत की उम्मीद टूट गई।

इस दौरान ब्रेविस के बल्ले से 25 गेंदों में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी निकली। जिसमे 4 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इनता ही नहीं ब्रेविस ने राहुल चाहर (Rahul Chahar) के ओवर में लगातार 4 छक्के भी जड़े थे। ऐसे में अगर ब्रेविस आउट नहीं होते तो शायद मुंबई इस मुकाबले को जीत लेती। इस मुकाबले में एक दौर ऐसा भी आया जब ब्रेविस ओडेन स्मिथ (Odean Smith) के ओवर में आउट हुए तो उनके चेहरे पर निराशा झलक रही थी। इस दौरान जब स्मिथ ने ब्रेविस को अपना शिकार बनाया तब उन्होंने अपना आपा खो दिया।

ब्रेविस 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर पुल शॉट खेलने की वजह से आउट हो गए। आउट होने के बाद जब ब्रेविस वापसी पवेलियन जा रहे थे तब स्मिथ ने इस आउट का जश्न भड़कीले अंदाज में मनाया। ये सब देखने के बाद कमेंटेटर भी उनसे नाराज हैं।

Tags

Next Story