MI vs SRH: मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने किया रोहित शर्मा को ट्रोल, वायरल हुए मजेदार मीम्स

खेल। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच कल यानी 17 मई को मैच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई को फिर एक बार हैदराबाद के खिलाफ 3 रनों से हार का मुहं देखना पड़ा। गौरतलब है कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई टीम आईपीएल 2022 में यह 10वीं हार है। मुंबई ने इससे पहले कभी इतना खराब प्रदर्शन नहीं किया। हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वे फिर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 36 गेंदों में 48 रनों की पारी निकली। जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। जबकि हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 76 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के भी निकले।
#SRHvsMI #MIvSRH #MIvsSRH
— 마륵 타망😷😷 (@_Marktamang) May 17, 2022
Feeling sad for RCB 🌚 pic.twitter.com/5zr5sQ4oDf
#MIvSRH
— 𓃵 Ctrl C + Ctrl Memes 45 (@Ctrlmemes_) May 17, 2022
Rohit Sharma fans after watching him getting out without milestone after being well settled on crease : pic.twitter.com/ddAduiNolc
वहीं अब मुंबई की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स रोहित को लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। अब रोहित को लेकर बनाए गए ये मीम्स सोशल मीडिया पर बाजी तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इनपर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।
मुंबई का खराब प्रदर्शन
रोहित की कप्तानी वाली मुंबई फिलहाल अंक तालिका में भी सबसे नीचे है। मुंबई ने इस सीजन अब तक 13 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं। मुंबई ने इससे पहले आईपीएल इतिहास में इतना खराब प्रदर्शन नहीं किया। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने मुंबई के खिलाफ 194 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 190 रन ही बना सकी और इस मैच को 3 रनों से हार गई। इस मैच में कप्तान रोहित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत ना दिला सके। बता दें की मुंबई को अब अपना अगला और अंतिम मुकाबले 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर शाम 7:30 बजे खेलना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS