IPL 2022: आज के मुकाबले में इतिहास रचेंगे एमएस धोनी! इतने रन जड़ते ही हासिल करेंगे ये मुकाम

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मैच की शुरुआत से हो जाएगा। यह मैच आज मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट फैंस को जिस दिन का इंतज़ार था वह दिन आ गया है। चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने गुरुवार को ही टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी' जगह टीम ने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को टीम की कमान सौंपी है। बता दें कि, आगर आज धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो वह एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। उनके पास आज इतिहास रचने का शानदार मौका भी है।
ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करेंगे धोनी!
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल करियर में 220 मैच अब तक खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4746 रन भी अब तक जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन इस दौरान नाबाद 84 रन का रहा है। धोनी ने भारतीय टीम के लिए 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 1617 रन निकले हैं। इसके अलावा धोनी झारखंड स्टेट टीम की लिए भी कुछ टी-20 मैच खेले। कुल मिलाकर अभी तक धोनी ने अपने टी20 करियर में 347 मैच खेले होंगे। जिनमें उन्होंने 6935 रन जड़े हैं। अगर धोनी कोलकाता के खिलाफ आज खेले जाने वाले मुकाबले में 65 रन और जड़ देते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। वह टी-20 करियर में 7000 रन पूरे करने वाले भारत के 6वें खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
इस लिस्ट में कर लेंगे एंट्री
अब तक भारत की तरफ से 5 क्रिकेटरों ने टी-20 क्रिकेट में 7000 रन या इससे ज्यादा का आंकड़ा छुआ है। केकेआर के खिलाफ मैच में धोनी के पास विराट कोहली के 10273 रन, रोहित शर्मा के 9895 रन, शिखर धवन के 8775 रन, सुरेश रैना के 8654 रन समेत रॉबिन उथप्पा के 7042 रन वाली लिस्ट में शामिल होने का शानदार मौका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS