IPL 2022: RCB को लगा तगड़ा झटका, बहन के निधन हो जाने के कारण हर्षल पटेल लौटे अपने घर

IPL 2022: RCB को लगा तगड़ा झटका, बहन के निधन हो जाने के कारण हर्षल पटेल लौटे अपने घर
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) बड़े शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। हर टीम में कोई ना कोई ऐसा खिलाड़ी मौजूद है जो अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहा है।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) बड़े शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। हर टीम में कोई ना कोई ऐसा खिलाड़ी मौजूद है जो अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहा है। अगर हर्षल पटेल (Harshal Patel) की बात करें तो उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी सटीक गेंदबाजी के दम पर अलग पहचान बनाई है। उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है। लेकिन इसी बीच आरसीबी की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल को बीच में ही छोड़कर अपने घर वापसी लौट गए हैं। आइए जानें क्या है वजह।

इस वजह से गए घर

आरसीबी (RCB) टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बहन का निधन हो गया। इस वजह से हर्षल अपने घर वापसी लौट गए हैं। आईपीएल के सूत्र ने बताया कि, दुर्भाग्य से, हर्षल को अपनी बहन के निधन के कारण बायो-बबल छोड़ना पड़ा। इस दौरान उन्होंने पुणे से मुंबई के लिए टीम बस भी नहीं ली। पिछले दो सालों से हर्षल पटेल आरसीबी के लिए बेहद ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी घातक गेंदबाजी की थी। बता दें कि, हर्षल पटेल की बहन का नाम अर्चिता पटेल (Archita Patel) है। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। फिलहाल अभी उनकी मृत्यु का मुख्य कारण के बारे में किसी को भी नहीं पता।

आरसीबी के लिए किया शानदार प्रदर्शन

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल 12 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ मुकाबले से पहले फिर से टीम में जुड़ सकते हैं। हर्षल ने भारत के लिए अब तक 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल हैं। हर्षल ने पिछले साल ही भारतीय टीम में डेब्यू किया है। हर्षल पटेल अंत के ओवेरों में घातक गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल की नीलामी के दौरान हर्षल पटेल को आरसीबी ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये की बड़ी रकम में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था।

Tags

Next Story