IPL 2022: विराट कोहली के बाद RCB का कप्तान कौन?, इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है फ्रेंचाइजी

खेल। बहुत जल्द आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) शुरु होने जा रहा है। इसके लिए आखिरी दिन यानी 30 नवंबर को सभी पुरानी 8 टीमों को अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की लिस्ट सौंपनी होगी। इसी कड़ी में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम के साथ बनाए रखेंगे।
Waiting for the players' retention list like… ⏳ #PlayBold #WeAreChallengers #IPL pic.twitter.com/VPQnNA7Lbf
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) November 27, 2021
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आरसीबी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने का मन बना चुकी है। हालांकि, आरसीबी की कमान किसके हाथ होगी इस पर विचार चल रहा है।
वहीं हर टीम कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, हालांकि, इनमें 3 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों की संख्या हो सकती है। यानी कि रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या चार ही हो सकती है जबकि इसके लिए 42 करोड़ रुपए तक खर्च हो सकते हैं।
आरसीबी की रिटेंशन खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पड्डिकल जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। बता दें कि एबी डिविलियर्स पहले ही क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
बता दें कि, केएल राहुल का पक्का है कि वह पंजाब किंग्स को छोड़ेंगे, ऐसे में आरसीबी की उन पर पैनी नजर है, इसलिए अगर फ्रेंचाइजी उन्हें अप्रोच करती है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। हालांकि, उनका नाम लखनऊ टीम के साथ भी जुड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS