IPL 2022: धोनी के रिटेंशन फॉर्म को देखकर फाफ-ब्रावो समेत कई खिलाड़ियों का ऐसा था रियेक्शन, देखें Video

IPL 2022: धोनी के रिटेंशन फॉर्म को देखकर फाफ-ब्रावो समेत कई खिलाड़ियों का ऐसा था रियेक्शन, देखें Video
X
दरअसल सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी के साथ बाकी रिटेन हुए खिलाड़ी अपने रिटेंशन फॉर्म को साइन कर रहे हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने सीएसके के फैंस का शुक्रिया अदा किया।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए पिछले सीजन की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भारतीय बोर्ड (BCCI) को सौंप दी है। इसमें कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के अलावा रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ मोईन अली (Moeen Ali) को रिटेन किया है। इस रिटेंशन की खासबात ये रही कि रवींद्र जडेजा को इस बार महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा पैसा मुकर्र हुआ है।

दरअसल सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी के साथ बाकी रिटेन हुए खिलाड़ी अपने रिटेंशन फॉर्म को साइन कर रहे हैं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने सीएसके के फैंस का शुक्रिया अदा किया।

इसके साथ ही इस वीडियो पर फाफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो समेत कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बता दें कि फाफ और ब्रावो को सीएसके ने रिटेन नहीं किया है। ये दोनों खिलाड़ी लंबे वक्त से टीम के साथ जुड़े थे।

वहीं चेन्नई ने मिस्टर आईपीएल यानी की सुरेश रैना को भी रिटेन नहीं किया। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को सबसे ज्यादा 16 करोड़ की रकम देकर रिटेन किया, जबकि एमएस धोनी को 12 करोड़, मोईन अली 8 करोड़ तो ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ में अपने साथ बनाए रखा।

Tags

Next Story