IPL 2022: आईपीएल से पहले ऋषभ पंत दिखे अलग अंदाज में, वायरल हुआ-Video

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए सभी टीमें अपनी अपनी तैयारियों में लगी हैं। आगामी आईपीएल (IPL) मुकाबलों के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने भी अपनी कमर कस ली है। बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इस आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को वापसी टीम में रिटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन के दौरान 20 खिलाड़ियों पर बोली लगाकर खरीदा है। आईपीएल 2022 के शुरुआत से पहले ही दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानें क्या है इस वीडियो में।
वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने ट्विटर हैंडल पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक वीडियो साझा किया है। जिसमे ऋषभ पंत हरी सब्जी खाते नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत जिस अंदाज में सब्जी खाते दिख रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की वह काफी ज्यादा भूखें हैं। अब पंत का यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है फैंस इसे काफी मात्रा में अब तक देख चुके हैं।
Reminder from #RP17 to eat your greens without fail 🥬😋#YehHaiNayiDilli @RishabhPant17 pic.twitter.com/bGpqwqTnJE
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 2, 2022
उम्मीद है की इस आईपीएल सीजन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पूरे दमखम के साथ बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं। वह अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। अगर ऋषभ पंत के आईपीएल 2021 के प्रदर्शन पर बात करें तो, इस दौरान पंत के बल्ले से आईपीएल के 16 मुकाबलों की 16 पारियों 419 रन निकले थे। जिसमे 3 अर्धशतक भी शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS