IPL 2022: Delhi Capitals में शामिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी, जीता देगा खिताब!

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी टीमें इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रही हैं। अब इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में ऐसे खिलाड़ी की एंट्री हो गई है जो अकेले अपने दम पर आईपीएल का खिताब जीतने की दम रखता है। इसी खिलाड़ी ने अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल का खिताब दिलाए था।
दिल्ली का कोच बना ये खतरनाक खिलाड़ी
🚨 ANNOUNCEMENT 🚨
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 15, 2022
It gives us great pleasure to welcome one of the greatest T20 all-rounders & a bona fide IPL legend to the Delhi Capitals as an Assistant Coach 🤩
Can't wait to have you in the DC camp, @ShaneRWatson33 💙
🔗 https://t.co/kKUDaKwPXc#YehHaiNayiDilli #IPL2022 pic.twitter.com/B5u2RdkKIj
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले शेन वॉटसन (Shane Watson) को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम का कोच बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन अपनी सटीक गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। ऐसा माना जा रहा कि उन्हें ये रोल दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने दिया हो। शेन वॉटसन ने अपने समय में कई बड़े मैच जीताए हैं। उनके पास काफी अनुभव भी है जो दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए काम आ सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच हैं पोंटिंग
बता दें कि, रिकी पोंटिंग, बीजू जॉर्ज, जेम्स होप्स समेत भारत के पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर और प्रवीण आमरे की मौजूदगी वाले कोचों के क्वालिटी लाइन-अप में मौजूद होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम अब तक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीता है। लेकिन इस बार दिल्ली की टीम मजबूत नजर आ रही है। उम्मीद है की दिल्ली इस बार ये खिताब अपने नाम करने में सफल होगी।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS