IPL 2022: शिखर धवन ने पकड़ा स्विमिंग पूल में हैरतअंगेज़ कैच, देखें-Video

IPL 2022: शिखर धवन ने पकड़ा स्विमिंग पूल में हैरतअंगेज़ कैच, देखें-Video
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक हुए सभी मुकाबले बड़े रोमांचकारी रहे हैं। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की तरफ से टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक हुए सभी मुकाबले बड़े रोमांचकारी रहे हैं। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की तरफ से टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। उनकी टीम पंजाब भी उस सीजन अच्छी लय में नजर आ रही है। अगर पंजाब की पॉइंट टेबल में स्थिति की बात करें तो, टीम फिलहाल चौथे नंबर पर काबिज है। उसने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं जिसमे पंजाब को 3 में जीत जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब का अगला मैच अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 17 अप्रैल को है। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले शिखर धवन का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी देखना भी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में धवन स्विमिंग पूल के अंदर कैच पकड़ते हुए दिख रहे हैं।

धवन ने शेयर किया वीडियो

धवन ने इस मजेदार वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो में वह जोंटी रोड्स के साथ नाहते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान धवन स्विमिंग पूल में शानदार डाइव लगाते हुए गज़ब का कैच पकड़ रहे हैं। उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। धवन के इस वीडियो को करीब 2 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्विटर पर लाइक कर दिया है। जबकि कई फैंस कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि, धवन ने इस आईपीएल सीजन में अब तक पंजाब किंग्स की तरफ से 5 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 197 रन भी निकले हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में अब तक 19 चौके समेत 6 छक्के जड़े हैं। धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों में शानदार 70 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 5 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं।

Tags

Next Story