IPL 2022: श्रेयस अय्यर किस टीम का थामेंगे दामन? सभी फ्रेंचाइजियों में मची होड़

IPL 2022: श्रेयस अय्यर किस टीम का थामेंगे दामन? सभी फ्रेंचाइजियों में मची होड़
X
वहीं दिल्ली कैपटिल्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद से कुछ फ्रेंचाइजी अय्यर में अपना कप्तान तलाश रही हैं।

खेल। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction)) फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। लेकिन इससे पहले एक खिलाड़ी ऐसा है जिसे लेकर सभी फ्रेंचाइजियों में खरीदने की होड़ मच गई है। दरअसल हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में ड्रीम डेब्यू करने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) मौजूदा समय में सभी टीमों को एक बेहतर विकल्प के तौर पर नजर आ रहे हैं। सभी फ्रेंचाइजियां चाहती हैं कि वह उनकी टीम में शामिल हों।

2018 में मिली थी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

वहीं 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल घेरलू सीरीज के दौरान वो चोटिल हो गए और फिर भारतीय टीम से बाहर हो गए। साथ ही उन्हें आईपीएल के दूसरे हाफ में कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा। हालांकि, सर्जरी सफल होने के बाद उन्होंने टीम में वापसी तो की लेकिन महज टीम के खिलाड़ी के रूप में। उनके चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी।

दिल्ली कैपिटल्स ने अय्यर को किया था रिलीज

वहीं दिल्ली कैपटिल्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद से कुछ फ्रेंचाइजी अय्यर में अपना कप्तान तलाश रही हैं। बता दें कि रिटेंशन लिस्ट आने के पहले अय्यर ने दिल्ली से अपनी कप्तानी वापस मांगी थी लेकिन टीम पंत को ही बतौर कप्तान रखना चाहती थीं। जिस कारण अय्यर को रिलीज कर दिया गया। अय्यर ने बतौर कप्तान 41 मुकाबले खेले हैं जिसमें दिल्ली को उन्होंने 21 में जीत दिलाई थी। वहीं 18 में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

केकेआर बतौर कप्तान टीम में करना चाहता है शामिल

साथ ही कहा जा रहा है कि अय्यर आईपीएल 2022 में नई टीम के रूप में शामिल हुई अहमदाबाद के साथ बतौर कप्तान नजर आ सकते हैं। लेकिन वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें बतौर कप्तान अपनी टीम में शामिल कर सकती है। वहीं पिछले साल ही केकेआर ने इयोन मॉर्गन को रिलीज कर दिया था।

कई फ्रेंचाइजियों में मची होड़

हालांकि, केकेआर के अलावा मुंबई इंडियंस और सीएसके भी अय्यर को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना रहीं हैं। जहां मुंबई इंडियंस अय्यर को बतौर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अपनी ओर करना चाहेगी तो वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें धोनी के बाद कप्तान के रूप में विकल्प देख रही है।

Tags

Next Story