IPL 2022: इस सीजन ये 6 विदेशी खिलाड़ी करेंगे आईपीएल डेब्यू, पहले नंबर वाला है बहुत खतरनाक

खेल। आईपीएल (IPL 2022) सीजन 15 की शुरुआत आज से होने जा रही है। जिसका पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे सीएसके बनाम केकेआर (CSK vs KKR) के बीच खेला जाएगा। हमेशा की तरह इस सीजन भी नीलामी के दौरान कई विदेशी खिलाड़ियों को खरीद कर टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, ऐसा नहीं है की खरीदे गए सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया जाएगा। इनमें से कुछ ही शानदार खिलाड़ियों को टीम में चुना जाएगा। आइए जानें ऐसे कौन से विदेशी खिलाड़ी हैं जो इस सीजन अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।
1. ओडिन स्मिथ (Odin Smith)
वेस्टइंडीज के ओडिन स्मिथ को पंजाब किंग्स ने 6 करोड़ रूपए में खरीदा है। यह खतरनाक खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी बड़े शॉट खेलने का दम रखता है। स्मिथ मुकाबले में एक फिनिशर का रोल भी शानदार तरीके से निभा सकते हैं। यह खिलाड़ी इस सीजन आईपीएल में डेब्यू कर सकता है।
2. देवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)
देवाल्ड ब्रेविस ने इस साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। ये ऑलराउंडर बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी से कमाल दिखाने की काबिलियत रखता है। देवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रूपए में खरीदा है। उम्मीद है ये खिलाड़ी भी इस आईपीएल में खेलता नजर आने वाला है।
3. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd)
वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफ इस दिनों बड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।यह तेज गेंदबाज के साथ बड़े शॉट भी लगा सकते हैं। दबाव के समय गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों ही शानदार तरीके से कर लेते हैं। इनको इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान 7.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।
4. डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell)
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था। जिसके बाद कीवी टीम ने उनको हर बार खेलने का मौका भी दिया है। इस आईपीएल सीजन में वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए पहली बार नजर आ सकते हैं। राजस्थान ने मिचेल को 75 लाख में खरीदा है।
5. द्वैत प्रीटोरियस (Dwaine Pretorius)
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिख सकते हैं। सीएसके ने प्रिटोरियस को 50 लाख में खरीदा है। यह एक तेज गेंदबाज हैं।
6. रासी वान डेर डूसन (Rasie Van Der Dusen)
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वान डेर डसन इस सीजन अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं। इन्होने हाल ही में भारत के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी किया था। इनको राजस्थान ने 1 करोड़ में खरीदा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS