IPL 2023: हार के बाद मुंबई इंडियंस के कोच का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात

IPL 2023: हार के बाद मुंबई इंडियंस के कोच का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात
X
IPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद टीम के कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी बात कही है। पूरी खबर जानने के लिए यहां देखें...

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 क्वालीफायर 2 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराकर आईपीएल फाइनल में पहुंच चुकी है। अब हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 मई को 16वें सीजन का खिताबी मैच खेलेगी। मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद टीम के कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी बात कही है।

कोच मार्क बाउचर का बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हार के बाद कहा कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने टीम को लीड किया। आईपीएल के दौरान हमने अच्छी बल्लेबाजी की, रोहित ने कप्तानी भी बेहतरीन की। मुंबई इंडियंस ने सीजन 2023 में अच्छा क्रिकेट खेला है, जो भविष्य में हमारे काम आएगा। 2017 के बाद यह पहला ऐसा मौका है, जब मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में मैच हारी है। मुंबई इंडियंस आखिरी बार साल 2017 राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ क्वालीफायर मैच का मुकाबला हार गई थी।

शुभमन गिल का बड़ा शतक

गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल सीजन 2023 का और अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा। गिल ने मात्र 60 गेंदों में 129 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से और 10 छक्के और 7 चौके निकले। अपने शतक के साथ ही वह आईपीएल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल ने अबतक खेले अपने 16 मैचों में 60.79 की औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाए हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुना। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल की ताबड़तोड़ 129 रनों की शतकीय पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 234 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 43 रन, हार्दिक पंड्या नाबाद 28 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाब मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 61 रन और तिलक वर्मा ने 14 गेंदों पर 43 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने मुकाबले में सिर्फ 2.2 ओवर में ही 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

Tags

Next Story