IPL 2023: अगले साल इन विदेशी खिलाड़ियों को खरीदेगी मुंबई इंडियंस! छुड़ा देंगे सबसे छक्के

खेल। सबसे ज्यादा आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन बेहद खराब दौर से गुज़र रही है। इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई ने अब तक सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। अब मुंबई इंडियंस को पहले जैसी लय बरकरार रखने के लिए साल 2023 की नीलामी के दौरान खतरनाक खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम में शामिल करना होगा। ऐसे में मुंबई अब आईपीएल 2023 (IPL 2023) को ध्यान में रखते हुए कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है। तो आइए जाने कौन से हैं वो खिलाड़ी जिन्हें मुंबई 2023 नीलामी में टारगेट कर सकती है।
1. बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
इस लिस्ट में पहले नंबर पर इंग्लैंड स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स का नाम है। बता दें कि, इस आईपीएल 2022 में वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में अगर स्टोक्स अगले आईपीएल सीजन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाते हैं, जाहिर तौर पर मुंबई इंडियंस उन्हें अपने साथ जोड़ने की पूरी कोशिश करने वाली है।
2. सैम करन (Sam Curran)
सैम करन को भी दुनिया में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है। सैम करन भी उन विदेशी खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए टारगेट करेगी। गौरतलब है कि, इस आईपीएल सीजन 15 की शुरुआत से पहले चोट लग जाने के कारण इंग्लैंड का यह युवा खिलाड़ी नहीं खेल रहा।
3. शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)
शाकिब अल हसन इस आईपीएल में इंटरनेशनल कमिटमेंट के कारण नहीं खेल पा रहे। ऐसे अगर वह अगले सीजन में अपना नाम नीलामी के लिए देते हैं तो मुंबई उनको खरीदने के लिए ज़रूर बोली लगाएगी। क्योंकि मुंबई को स्पिन विभाग में मजबूत गेंदबाज की ज़रूत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS