IPL 2023: रोहित शर्मा और सूर्या ने मजेदार अंदाज में गाया गाना, देखें वायरल VIDEO

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के प्लेऑफ (Playoff) का चरण शुरू हो चुका है। इस बार गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans), चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Superkings), लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Gaints) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने क्वालीफाई किया है।
आईपीएल के अपने पहले प्लेऑफ मुकाबले में 24 मई को एमआई (MI) की टीम एलएसजी (LSG) से भिड़ेगी। आईपीएल प्लेऑफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम रिलैक्स के मूड में है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर रील (reel) शेयर किया है, जिसमे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव गाना गाते हुए दिख रहे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), नेहाल वढेरा (Nehal Wadhera) और साथ में टीम के स्टाफ मुर्थू, ओम और कोस्टा हैं। वीडियो में सबसे पहले नेहाल वढेरा गाना गाता हुए दिखते हैं, इसके बाद मुर्थु और सूर्यकुमार यादव गाना गाते हैं, जिसे देखकर रोहित शर्मा हंसते रहते हैं। इसके बाद जैसे ही कोस्टा गाना शुरू करते हैं, सारे खिलाड़ी और टीम के स्टाफ हंसने लगते हैं। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं।
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का गाना गाते हुए वायरल वीडियो।
मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ जीतकर 16 अंकों तक पहुंची थी। इस मैच को जीतने के साथ ही मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना आखिरी लीग मुकाबला खेल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Banglore) के हार की दुआ भी करनी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के हारते ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS