IPL Auction 2021 Live: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL Auction 2021 Live: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा,  यहां देखें पूरी लिस्ट
X
IPL Auction 2021 Live: 24 साल के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। रिचर्डसन ने हाल में बिग बैश लीग में 27 विकेट झटके थे।

मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। रिचर्डसन ने हाल में बिग बैश लीग में 27 विकेट झटके थे। उन्होंने 62 टी20 मैचों में 78 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ ने उन्होंने 2 टेस्ट, 13 वनडे और 9 टी20 मैचों में क्रमश: 6, 24 और 9 विकेट लिए हैं। 7 साल बाद आईपीएल ऑक्शन में चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है।

सचिन तेंदुलकर को भी खरीदा

मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीद लिया है तो वहीं केकेआर ने हरभजन सिंह को भी नीलामी में खरीदा है। मुंबई टीम में अर्जुन के अलावा 6 और खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हुए हैं। जिसमें एडम मिल्ने, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युधवीर चरक, मार्को जेसन शामिल हैं।

सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मौरिस

वहीं अबतक सबसे महंगे साबित हुए 75 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले क्रिस मौरिस। जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीद है। इसी के साथ मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था। दक्षिण अफ्रीका के ऑल राउंडर क्रिस मौरिस टी20 के बेस्ट ऑल राउंडर है। यूएई में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने तत्काल अपना प्रभाव छोड़ा। मौरिस की स्ट्राइक रेट टी20 में 151.02 है। वह 218 मैचों में 17 की औसत और 7.75 की इकोनॉमी से 270 विकेट ले चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल14.25 करोड़ में बिके

2 करोड़ बेस प्राइस वाले ग्लेन मैक्सवेल को लेकर टीमों को बीच में जंग दिखाई दी। सबसे पहले केकेआर ने शुरआत की, जिसके बाद आरसीबी ने भी मैक्सवेल पर बड़ी बोली लगाई, फिर केकेआर ने अपना हाथ पीछे खींच लिया। इसके बाद आरसीबी और सीएसके में मैक्सवेल को लेकर जंग दिखाई थी, लेकिन आखिरकार आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए में ग्लेन मैक्सवेल को खरीद लिया है। बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल इतिहास के पांचवे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2020 में मैक्सवेल ने एक भी छक्का नहीं लगाया था। उनका परफॉर्मेंस पूरे सीजन में बेहद खराब रहा था। बाजवूद इसके एक बार फिर से उनपर जमकर बोली लगाई गईं।

CSK के हुए मोईन अली

इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। इससे पहले आरसीबी ने उनको रिलीज किया था। हाल ही में चेन्नई में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अली ने तीन जानदार छक्के जड़े थे। बात दें कि गौतम गंभीर और आशीष नेहरा ने सीएसके को मोईन अली को खरीदने की सलाह पहले ही दे चुके थे।

वहीं बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज के रूप में वह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। शाकिब का बेस प्राइस 2 करोड़ है। पिछले साल बैन की वजह से वह आईपीएल नहीं खेल पाए थे।

शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

50 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे शिवम दुबे को4.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीद लिया है। शिवम दुबे इससे पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे, जिन्हें नीलामी से पहले आरसीबी ने रिलीज कर दिया था।




Tags

Next Story