IPL Auction 2022: इन विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बरसा पैसा, 8.25 करोड़ में बिका यह विस्फोटक बल्लेबाज

खेल। बेंगलुरु (Bangalore) में हुए आईपीएल ऑक्शन 2022 (IPL Auction 2022) का दौर खत्म हो चुका ही। इस मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों को मालामाल होते हुए देखा गया। फ्रेंचाइजियों ने कैप्ड खिलाड़ियों के साथ साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसाया। जानिए नीलामी में किन विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों पर इस बार बड़ी बोली लगी है।
चमकी किस्मत
विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सिर्फ 18 साल के धाकड़ बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को मुंबई इंडियंस ने नीलामी के दौरान 3 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में जगह दी है। वहीं इस लिस्ट में टिम डेविड (Tim David) समेत अफगानिस्तान के नूर अहमद भी शामिल हैं। इस दौरान डेविड को मुबंई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा है। वह आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम का हिस्सा भी रहे थे। वहीं अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmed) को जुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीद कर अपनी टीम से जोड़ा है।
ये रहे अनकैप्ड खिलाड़ी
1. डेवॉल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
2. अफगानिस्तान के नूर अहमद को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
3. सिंगापुर के टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने बड़ी रकम 8.25 करोड़ में खरीदा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS