IPL Mega Auction 2022: आईपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड क्रिकेटर बने आवेश खान, लखनऊ ने लगाई 10 करोड़ की बोली

खेल। आईपीएल (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर इस बार जमकर पैसा लुटाया गया। इन क्रिकेटरों को उम्मीद से ज्यादा रकम देकर बोली लगाई जा रही है। पहले राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) और फिर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 9-9 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदे गए। लेकिन अब तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh khan) पर तो सबसे ज्यादा रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई गई है।
आवेश खान का जलवा
He is the most expensive uncapped player ever - WOW
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
Congratulations @LucknowIPL @Avesh_6 pic.twitter.com/ppRQKE0T4u
आवेश खान को लखनऊ (Lucknow) ने 10 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही वह आईपीएल (IPL) इतिहास में सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले अनकैप्ड क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह बड़ा रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम दर्ज था। गौतम को पिछले सीजन की नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा था।
इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा
1. शाहरुख खान को 9 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
2. राहुल तेवतिया को भी 9 करोड़ रुपये में गुजरात ने खरीदा।
3. राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ में खरीदा।
4. शिवम मावी को 7.25 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने।
5. अभिषेक शर्मा को 6.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने।
6. रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
7. डेवॉल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
8. अभिनव मनोहर को 2.60 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS