IPL Mega Auction 2022: मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को लगा झटका! ये रही वजह

खेल। कल यानी 12 फरवरी से आईपीएल के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन ऑक्शन की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। गौरतलब है कि, पुरानी 8 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) को पहले ही दे दी थी। अगर मुंबई टीम की बात की जाए तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ बुमराह, सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) समेत पोलार्ड (Kieron Pollard) को टीम ने अपने साथ जोड़ कर रखा गया था पर इस रिटेन लिस्ट में एक ऐसा खिलाड़ी है जो मुंबई को तगड़ा झटका भी दे सकता है।
पोलार्ड को मुंबई ने 6 करोड़ में किया रिटेन
वह खिलाड़ी वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर पोलार्ड ही हैं। बता दें कि, पोलार्ड को मुंबई ने 6 करोड़ में अपनी टीम में वापिस रिटेन किया हुआ है। साथ ही कई बड़े नामों को मुंबई की टीम ने पोलार्ड के लिए ही छोड़ा था। ईशान किशन, डी कॉक, कुणाल पांड्या। पर अब खबरों की मानें तो पोलार्ड की फिटनेस उनका साथ नहीं दे रही है।
पोलार्ड ने भारत के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को अपनी लगी चोट के चलते मिस कर दिया था। खबर ये है कि चोट ज्यादा भी हो सकती है। ऐसे में मुंबई का रिटेन वाला प्लान इस बड़ी वजह के चलते बिगड़ सकता है। क्योंकि पिछले कई साल की बात करें तो देखा गया है कि पोलार्ड जब भी चोटिल हो जाते हैं। तो लंबे समय के बाद क्रिकेट में वापसी करते हैं। ऐसे में अगर उनकी फिटनेस उनका साथ नहीं दे पाई तो रोहित शर्मा को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS