IPL Mega Auction 2022: हार्दिक पांड्या से भी खतरनाक है ये ऑलराउंडर, अब दिल्ली कैपिटल्स में हुआ शामिल

IPL Mega Auction 2022: हार्दिक पांड्या से भी खतरनाक है ये ऑलराउंडर, अब दिल्ली कैपिटल्स में हुआ शामिल
X
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) में दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय धाकड़ ऑलराउंडर को खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 10.75 करोड़ में इस दिग्गज ऑलराउंडर को अपनी टीम में जगह दी है।

खेल। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) में दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय धाकड़ ऑलराउंडर को खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 10.75 करोड़ में इस दिग्गज ऑलराउंडर को अपनी टीम में जगह दी है। बता दें कि, ये दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से भी ज्यादा आईपीएल के दौरान खतरनाक साबित हो सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ में कोई और नहीं भारतीय घातक ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को खरीदा है।

दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुआ ये खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) भारत के लिए टेस्ट, वनडे समेत टी-20 तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। गौरतलब है कि, शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी कमाल दिखाने के लिए विश्व भर में मशहूर हैं। उनको देखकर ऐसा लगता है कि वह हार्दिक पांड्या से भी खतरनाक गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी कर सकते हैं। शार्दुल ठाकुर को लॉर्ड ठाकुर के नाम से भी जाना जाता है।

हार्दिक पांड्या से भी खतरनाक

लॉर्ड ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ खरीदा है। शार्दुल को खरीदने के लिए दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच नीलामी के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिली। इससे पहले शार्दुल को चेन्नई ने 2.60 करोड़‍ रुपये में खरीदा था। शार्दुल ने इस आईपीएल ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था।

Tags

Next Story