RR vs MI: राजस्थान के खिलाड़ियों ने लिए सचिन के साथ फोटो, मुंबई इंडियंस ने साझा किया Video

खेल। आईपीएल (IPL) में शनिवार यानी कल 2 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात और दिल्ली के बीच भिड़ंत होगी।राजस्थान और मुंबई की टीम इस समय इस मैच के लिए एक ही स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और स्टाफ एक-दूसरे से मिल भी रहे हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के कुछ युवा खिलाड़ी दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है ये सभी खिलाड़ी महान बल्लेबाज सचिन के साथ फोटो खींचवाने के लिए कितने बेताब नजर आ रहे हैं। इनमे से एक खिलाड़ी तो ऐसा भी है जो एक बार फोटो खींचवाने के बाद फिर से नजर आ रहे है।
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के युवा खिलाड़ियों का सचिन के प्रति प्यार वाला वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। बता दें कि, सचिन आईपीएल की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। शुरुआती कुछ सीजनों तक सचिन ने ही मुंबई की कमान संभाली थी। लेकिन बाद में मुंबई की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर सौंप दी गई थी। बाद में सचिन मुंबई इंडियंस के एडमिनिस्ट्रेशन का हिस्सा बने। वह एक मेंटर के तौर पर हमेशा मुंबई के सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं।
मुंबई और राजस्थान के बीच इस लीग का 9वां मुकाबला शनिवार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की उम्मीद है। अब वह अपनी चोट से पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS