IPL 2022 में TATA की एंट्री से चीनी कंपनी Vivo की छुट्टी, अब कहलाएगा टाटा आईपीएल

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टाइटल स्पॉन्सर (TATA IPL Title Sponsor) करने वाली चीनी मोबाइल कंपनी वीवो ने लीग के स्पॉंसशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल वीवो को टाटा ग्रुप ने टाइटल स्पॉन्सर के रूप में रिप्लेस किया है। आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल (Brijesh Patel) ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं मंगलवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के दौरान इस बात की पुष्टी हुई।
2022 से टाटा आईपीएल
इसी के साथ अब 2022 का सीजन टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान टाटा आईपीएल ब्रिजेश पटेल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वीवो ने अधिकारों के ट्रांसफर का अनुरोध किया था जिसे गवर्निंग काउंसिल ने पारित कर दिया है। इन राईट्स के ट्रांसफर से भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड को 440 करोड़ रुपये की ही आमदनी होगी।
Tata Group to replace Chinese mobile manufacturer Vivo as IPL title sponsor this year: IPL Chairman Brijesh Patel to PTI
— Press Trust of India (@PTI_News) January 11, 2022
2018 में वीवो ने खरीदी स्पॉन्सरशिप
बता दें कि वीवो के पास अभी भी दो साल की स्पॉन्सरशिप बची हुई थी। लेकिन अब राईट्स के ट्रांसफर के बाद टाटा इतने समय तक आईपीएल को स्पॉन्सर करेगा। गौरतलब है कि वीवो ने 2018 में आईपीएल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप 440 करोड़ प्रति वर्ष में खरीदी थी।
वहीं वीवो ने 2018 से 2022 तक यानी की पांच साल के लिए आईपीएल के अधिकार 2,190 करोड़ रुपये में जीता था। लेकिन अब पांच साल पूरे होने से पहले ही कंपनी ने इससे बाहर निकलने का फैसला किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS