IPL नीलामी से पहले ही अर्जुन तेंदुलकर का इस टीम में हुआ सेलेक्शन

IPL Auction 2021 में सभी की निगाहें भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर रहेंगी। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वहीं अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का बेस प्राइज 20 लाख रुपये है। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को हाल ही में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी में देखा गया है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले उनका सेलेक्शन पक्का हो गया? ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर को खरीदना चाहती है।
पुलिस शील्ड में दिखाया दम
बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने 14 फरवरी को मुंबई में 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मुकाबले में 31 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली थी और 41 रन देकर तीन विकेट भी झटके थे। उन्होंने स्पिन गेंदबाज हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े थे। उन्होंने अपनी शानदार पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के लगाए थे। जिसके बाद उनके प्रदर्शन की बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू
दरअसल अर्जुन (Arjun Tendulkar) ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर मुंबई की सीनियर टीम में अपनी शुरूआत की थी। आज चेन्नई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के लिए उनकी दावेदारी बेहद मजबूत है। अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने नीलामी से पहले नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी में नजर आए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS