Photo: पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान दूसरी बार बने पिता, पत्नी सफा बेग ने बेटे को दिया जन्म

खेल। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी सफा बेग (Safa Baig) ने दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद इरफान ने ट्वीट दी। वहीं, इरफान ने ट्वीट के जरिए दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी भी दी।
इरफान ने साझा की बच्चे की तस्वीर
Safa and me welcome our baby boy SULEIMAN KHAN. Both baby and mother are fine and healthy. #Blessings pic.twitter.com/yCVoqCAggW
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 28, 2021
दरअसल पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैं और सफा अपने दूसरे बेटे सुलेमान खान का स्वागत करते हैं। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले भी सफा ने 20 दिसंबर 2016 को पहले बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम इमरान खान पठान रखा था। वहीं दोनों 4 फरवरी 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे।
भारतीय फुटबॉल क्लब के एंबेसडर हैं इरफान
बता दें कि, हाल ही में इरफान पठान को भारतीय फुटबॉल क्लब 'मोहम्मडन स्पोर्टिंग एससी' का एंबेसडर बनाया गया। इसके बाद फुटबॉल क्लब ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। साथ ही वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS