अदिति हंडिया के साथ इशान किशन की तस्वीर हो रही है वायरल, जानें कौन है ये लड़की

अदिति हंडिया के साथ इशान किशन की तस्वीर हो रही है वायरल, जानें कौन है ये लड़की
X
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने गुरुवार को अपना 21वां जन्मदिन भारत 'ए' (India A) टीम के साथियों के साथ मनाया। इस बीच अदिति हंडिया (Aditi Hundia) के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स ये जानने को बैचेन है कि ये लड़की कौन है।

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने गुरुवार को अपना 21वां जन्मदिन भारत 'ए' (India A) टीम के साथियों के साथ मनाया। वह वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में भारत ए टीम का हिस्सा हैं। अपने जन्मदिन पर ईशान किशन खेल नहीं बल्कि किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। दरअसल अदिति हंडिया (Aditi Hundia) के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैन्स ये जानने को बैचेन है कि ये लड़की कौन है।

कौन है अदिति हंडिया

तस्वीरों के अनुसार कई लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि इशान किशन और अदिति हंडिया रिलेशनशिप में हैं, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ कोई फोटो पोस्ट नहीं किया है। अदिति हंडिया एक मॉडल लगती हैं अगर उनकी तस्वीरों पर गौर किया जाए तो उन्होंने 2018 में मिस सुपरनैशनल इंडिया अवार्ड भी जीता है। उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल 2019 के फाइनल में भी स्पॉट किया गया था और उनकी तस्वीर वायरल हुई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अदिति हंडिया या ईशान किशन निकट भविष्य में इस अफवाह पर कोई खुलासा करते हैं या नहीं।


धोनी के दावेदारों में नाम है शामिल

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को इस समय देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। एमएस धोनी के जल्द संन्यास लेने की संभावना है। ऐसे में धोनी के विकल्प के रूप में ईशान किशन का नाम भो सामने आ रहा है। हालांकि अभी ऋषभ पंत पसंदीदा विकेटकीपर हैं।

लेकिन ईशान किशन भी अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह बनाने की क्षमता रखते हैं। पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए ईशान किशन की बल्लेबाजी में बहुत सुधार हुआ है और भारत ए टीम में उन्हें चुनकर चयनकर्ताओं ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह उनकी योजनाओं का एक हिस्सा है।

आगे देखिए अदिति हंडिया की कुछ खूबसूरत तस्वीरें




View this post on Instagram

Sara jahaan dekha , dekha na aankhon me 🎶🌸

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia) on



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story