लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने MS धोनी के संन्यास पर ये कहा

लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने MS धोनी के संन्यास पर ये कहा
X
Ms Dhoni Retirement: महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बाद दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (Ms Dhoni) से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया है।

Ms Dhoni Retirement

महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के बाद दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (Ms Dhoni) से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया है। न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि अख्तर को लगता है कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।



जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक मिडिल ऑर्डर बैट्समैन या फिर एक विकेटकीपर, धोनी पर विश्वास किया जा सकता है और उनपर निर्भर भी रह सकते हैं। विराट ने माना कि गेम को लेकर धोनी की समझ टीम के लिए फायदेमंद है। सभी देख सकते हैं कि धोनी में अभी बहुत क्षमता है। उनके संन्यास की बातें भी क्यों हो रही हैं?

बता दें कि इससे पहले लता मंगेशकर ने भी धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नमस्कार एमएस धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरुरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि संन्यास का विचार भी आप मन में मत लाइए।



बतातें चलें कि वर्ल्ड कप 2019 में धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी आलोचना हुई थी। पूर्व क्रिकेटर से लेकर फैन्स तक ने धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए थे। हालांकि कई क्रिकेटरों ने धोनी का समर्थन भी किया था। ऐसी संभावना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दौरे के लिए धोनी को आराम दिया जा सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story