क्रिकेटर कपिल देव बने कुलपति

क्रिकेटर कपिल देव बने कुलपति
X
हरियाणा सरकार ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में अग्रसर रखने के लिए कपिल देव को सोनीपत के राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया है।

हरियाणा सरकार ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में अग्रसर रखने के लिए कपिल देव को सोनीपत की राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाया है। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कपिल देव को कुलपति बनाने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात हुई जिसके बाद कपिल देव ने कुलपति बनने के लिए राजी हो गए।

अनिल विज ने कहा कि इस पहल से हरियाणा में अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे। खेल को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्टस जर्नलिज्म, स्पोर्टस न्यूट्रिशियल, स्पोर्टस मेडिसन, स्पोर्टस साइंस जैसे कोर्स शुरू किए जाएंगे। इस पहल से देश को अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे।

खास बातें

  • कपिल देव ने साल 1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था।
  • कपिल देव का जन्म हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में हुआ।
  • कपिल देव को हरियाणा हरिकेन के नाम से जाना जाता है।
  • जिस विश्वविद्यालय के कपिल देव कुलपति बने हैं वह पहले स्पोर्ट्स स्कूल था।

भारत की टॉप 3 स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी

राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

तमिलनाडु फिजिकल एजेकुशेन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी


मुख्य बातें

ऑलराउंडर दिग्गज कपिल देव ने 131 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें कपिल देव ने 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए।

कपिल देव ने 225 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3783 रन बनाए और 253 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

हरियाणा के पहले खेल विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार ने कानून में बदलाव किया।

हरियाणा में पहली बार राज्यपाल की बजाय खेल से जुड़ी किसी हस्ती को कुलाधिपति बनाया गया है।।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story