हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, ट्वीट कर दी जानकारी

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, ट्वीट कर दी जानकारी
X
Kapil Dev : दिल में ब्लॉकेज के कारण पूर्व कप्तान कपिल देव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। चेतन शर्मा ने एक ट्वीट कर फोटो शेयर की, फोटो में कपिल देव के साथ डॉक्टर अतुल माथुर खड़े हैं जिन्होंने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को लेकर अब एक अच्छी खबर आ रही है, कपिल देव को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह अपने घर लौट आए हैं। कपिल देव का स्वस्थ अब ठीक है, और उनके सफल इलाज के बाद दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी, और कपिल देव के डिस्चार्ज होते समय की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इससे पहले शुक्रवार को तब क्रिकेट फैंस घबरा गए, जब पता चला कि पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है। कपिल देव को हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाने लगी।

आपको बता दें कि दिल में ब्लॉकेज के कारण पूर्व कप्तान कपिल देव की एंजियोप्लास्टी हुई थी। चेतन शर्मा ने एक ट्वीट कर फोटो शेयर की, फोटो में कपिल देव के साथ डॉक्टर अतुल माथुर खड़े हैं जिन्होंने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी।


Tags

Next Story