Lockdown: Kapil Dev ने बताया इन दो पूर्व कप्तानों को देखकर कटवाए हैं बाल

Lockdown: Kapil Dev ने बताया इन दो पूर्व कप्तानों को देखकर कटवाए हैं बाल
X
इसी कड़ी में पूर्व कप्तान कपिल देव (Former Captain Kapil Dev) ने भी खुद को एक नई हेयरस्टाइल दी है। उन्होंने अपने पूरे बाल कटवा लिए हैं (Kapil Dev New Hairstyle), वहीं उस पर फ्रेंच दाढ़ी रखी हुई है। आपको बता दें कि कपिल देव के बाल उनकी बेटी अमिया (Kapil Dev Daughter Amiya Dev) ने काटे हैं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से लगे लॉकडाउन (Lockdown In India) में देश में सभी तरह के इवेंट स्थगित किए जा चुके हैं। भारत में खेली जाने वाली सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर (IPL 2020 Postponed) लीग भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है। सभी क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) और पूर्व क्रिकेटर्स आईपीएल में व्यस्त रहते हैं, लेकिन इस समय सभी अपने घरों में रहकर समय बिता रहे हैं। इस दौरान क्रिकेटर्स अपने हेयरस्टाइल (Indian Cricketers Hairstyle) को भी खुद ही बदल रहे हैं।

इसी कड़ी में पूर्व कप्तान कपिल देव (Former Captain Kapil Dev) ने भी खुद को एक नई हेयरस्टाइल दी है। उन्होंने अपने पूरे बाल कटवा लिए हैं (Kapil Dev New Hairstyle), वहीं उस पर फ्रेंच दाढ़ी रखी हुई है। आपको बता दें कि कपिल देव के बाल उनकी बेटी अमिया (Kapil Dev Daughter Amiya Dev) ने काटे हैं। लेकिन कपिल देव ने इस हेयरस्टाइल के बारे में लगभग 13 साल पहले ही सोच लिया था, कि वो ऐसा लुक खुद को जरूर देंगे।

सर विव रिचर्ड्स और एमएस धोनी को किया कॉपी

कपिल देव ने अपने नए हेयरस्टाइल के बारे में बताते हुए स्पोर्ट्सतक पर कहा कि वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards) उनके हीरो है, और उन्होंने कुछ दिन पहले ही सोचा था कि क्यों न अपने हीरो को कॉपी किया जाए।

कपिल दें ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Hairstyle) भी उनके हीरो हैं, और एमएस धोनी भी वर्ल्ड कप 2007 (T20 World Cup) जीतने के बाद इसी लुक में आ गए थे। कपिल देव ने उसी समय सोचा था कि एक दिन मै भी ऐसा लुक अपनाउंगा। कपिल देव ने कहा इस बार मौका मिला तो सोचा चलो करते हैं और इस अपने बाल कटवाते हैं।

Tags

Next Story