IPL 2020 : क्रिस गेल ने पूरे किए 1000 T20 छक्के, ऐसा आंकड़ा छूने वाले एकलौते बल्लेबाज

IPL 2020 : क्रिस गेल ने पूरे किए 1000 T20 छक्के, ऐसा आंकड़ा छूने वाले एकलौते बल्लेबाज
X
IPL 2020 : क्रिस गेल की आज टी 20 फॉर्मेट में 402 वीं पारी थी, और इस यादगार मैच में उन्होंने 99 रन बनाए। हालांकि वह अपने शतक से चूंक गए, और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें बोल्ड किया। क्रिस गेल के टी 20 फॉर्मेट में 13572 रन हो गए हैं।

आईपीएल 2020 में किंग्स 11 पंजाब के प्लेयर क्रिस गेल ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। क्रिस गेल ने इस दौरान अपने टी 20 करियर के 1000 छक्के भी पूरे किए, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में इतने छक्के लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

क्रिस गेल की आज टी 20 फॉर्मेट में 402 वीं पारी थी, और इस यादगार मैच में उन्होंने 99 रन बनाए। हालांकि वह अपने शतक से चूंक गए, और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें बोल्ड किया। क्रिस गेल के टी 20 फॉर्मेट में 13572 रन हो गए हैं।

क्रिस गेल आईपीएल रिकॉर्ड

यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर केरिबियन प्लेयर क्रिस गेल सिर्फ टी 20 क्रिकेट में ही नहीं बल्कि सभी घरेलु क्रिकेट लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल की बात करें तो क्रिस गेल के नाम ही सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक 131 मैचों में 359 छक्के लगाए हैं।


वहीं क्रिस गेल ने 131 आईपीएल मैचों में 4760 रन बना लिए हैं। क्रिस गेल के नाम ही आईपीएल की एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2013 में 175 नॉट आउट रनों की पारी खेली थी।

Tags

Next Story