पांड्या ने दिखाया कैसा है मुंबई इंडियंस टीम का एन्जॉय रूम, देखिए वीडियो

पांड्या ने दिखाया कैसा है मुंबई इंडियंस टीम का एन्जॉय रूम, देखिए वीडियो
X
Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस के इस रूम में खूब व्यवस्थाए दी गई है, यहां प्लेयर्स गेम खेल सकते हैं। यहां पूल टेबल, टेबल टेनिस, वीडियो गेम्स, फूसबॉल आदि रखे गए हैं। वहीं खिलाड़ियों के परिवार वालों और बच्चों के लिए भी व्यवस्था की गई है।

आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमें यूएई पहुंचकर अभ्यास कर रही है, क्योंकि अब क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को 10 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। आईपीएल 2020 का आगाज मुंबई इंडियंस टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ होगा। आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर अभ्यास के साथ यूएई में खूब मस्ती भी कर रहे हैं।

इस बीच क्रुणाल पांड्या ने आबू धाबी स्थित मुंबई इंडियंस टीम के उस रूम की सैर करवाई जहां सभी प्लेयर्स एन्जॉय करते हैं, मस्ती करते हैं, गेम खेलते हैं और जिम भी करते हैं। क्रुणाल पांड्या ने वीडियो के माध्यम से इन सभी जगहों की सैर कराई, और कहा कि इस बार आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस अपने फैंस को खूब मिस करने वाली है। इसी को लेकर रूम में एक वाल बनाई गई है, जो फैंस को समर्पित है।

मुंबई इंडियंस टीम का रूम है कूल

मुंबई इंडियंस के इस रूम में खूब व्यवस्थाए दी गई है, यहां प्लेयर्स गेम खेल सकते हैं। यहां पूल टेबल, टेबल टेनिस, वीडियो गेम्स, फूसबॉल आदि रखे गए हैं। वहीं खिलाड़ियों के परिवार वालों और बच्चों के लिए भी व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि आईपीएल में हिस्सा ले रही सभी टीमों में सिर्फ मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर ही अपने परिवार के साथ यूएई पहुंचे हैं। वीडियो में देखिए मुंबई इंडियंस का ये एन्जॉय रूम कैसा है।


Tags

Next Story