Lala Amarnath Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान लाला अमरनाथ, जानें इनके जन्मदिन पर वो अनसुने किस्से

Lala Amarnath Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान लाला अमरनाथ, जानें इनके जन्मदिन पर वो अनसुने किस्से
X
Lala Amarnath Birthday: लाला अमरनाथ स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान थे। उन्होंने 1933 से 1955 तक भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी सेवा दी। आइए जानते हैं उनके करियर के बारे में...

Lala Amarnath Birthday: भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी लाला अमरनाथ का आज यानी 11 सितंबर को जन्मदिन है। इनका जन्म 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में एक गरीब पंजाबी भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बचपन में ही पिता के देहान्त हो जाने के वजह से इनका शुरुआती जीवन बहुत ही दुखों में बिता। पिता के देहान्त के बाद लाहौर में उनकी प्रतिभा को देखते हुए एक मुस्लिम क्रिकेट परिवार ने अमरनाथ को गोद ले लिया। इनका मूल नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज था। लाला अमरनाथ ने अपना क्रिकेट करियर एक विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर शुरू किया था, लेकिन बहुमुखी प्रतिभा के चलते उन्होंने बल्ले के साथ-साथ स्विंग गेंदबाजी के लिए भी जाना जाता है। इनका देहांत 5 अगस्त, 2000 में 88 वर्ष के आयु में नई दिल्ली में हुआ था।

स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान थे लाला अमरनाथ

लाला अमरनाथ स्वतंत्र भारत के पहली क्रिकेट टीम के कप्तान थे। इन्होंने 1933 से 1955 तक भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी सेवा प्रदान की। लाला अमरनाथ के नाम सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे अधिक समय तक भारत के लिए क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड है। हालांकि, इस दौरान इनका कैरियर उतना गौरवशाली नहीं रहा। आजादी की लड़ाई के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट को लेकर चल रही राजनीति के कारण इनका अधिकांश समय मैदान से बहार गुजरा। विश्व युद्ध का प्रभाव भी इनके करियर पर पड़ा। यही वजह है कि वह अक्सर अपने करियर में होने वाले विवादों का शिकार हुए। अपने लम्बे करियर में अमरनाथ ने भारत के लिए कुल मिलाकर सिर्फ 24 टेस्ट मैच खेले।

अमरनाथ का क्रिकेट करियर

भारतीय कप्तान अमरनाथ ने मात्र 21 साल की उम्र में 15 दिसंबर, 1933 को पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए पदार्पण करते हुए शानदार शतक जड़ा था। इन्होंने अपने करियर में 24 टेस्ट मैचों में 878 रन बनाए और 45 विकेट हासिल किए। अमरनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 186 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 10,426 रन बनाए, इसके साथ ही इन्होंने 463 विकेट भी लिए।

Also Read: Sneha Deepti Birthday: भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेहा दीप्ति का जन्मदिन, जानें उनके जीवन की रोचक जानकारियां

Tags

Next Story