लसिथ मलिंगा के बगैर उतरेगी Mumbai Indians, इस वजह से नहीं खेलेंगे IPL 2020

लसिथ मलिंगा के बगैर उतरेगी Mumbai Indians, इस वजह से नहीं खेलेंगे IPL 2020
X
Lasith Malinga : लसिथ मलिंगा की कमी मुंबई इंडियंस और कप्तान रोहित शर्मा को बहुत खेलने वाली है। लसिथ मलिंगा निजी कारणों से इस बार आईपीएल 2020 के शुरूआती मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस टीम के अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा शुरूआती कई मैचों में नजर नहीं आएंगे, और मुमकिन है कि वह पूरे सीजन में ही नहीं खेल पाए। मुंबई इंडियंस टीम को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाने वाले श्रीलंका के अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा के पिता की तबियत खराब है, और आने वाले दिनों में उनकी सर्जरी भी की जा सकती है। लसिथ मलिंगा आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाजों में एक हैं, वह कई वर्षों से टीम के लिए खेलते हुए आ रहे हैं।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2019 फाइनल

आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में लसिथ मलिंगा ने अंतिम ओवर में महज 9 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस टीम चौथा टाइटल जीत सकी थी। लसिथ मलिंगा की कमी मुंबई इंडियंस और कप्तान रोहित शर्मा को बहुत खेलने वाली है। उम्मीद कर सकते हैं कि लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस टीम के साथ बीच या अंतिम मैचों तक जुड़े।

Also Read - रोहित शर्मा पत्नी रितिका के साथ UAE रवाना, मुंबई इंडियंस प्लेयर्स की पत्नियां भी जा रही है यूएई

सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर पूर्व महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन 4 सितम्बर तक यूएई पहुंचेगे, और नियम के अनुसार क्वारंटाइन रहने के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितम्बर से होगी, और इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।

Tags

Next Story