'MS Dhoni' से जुड़ा है लता मंगेशकर का ये खास रिश्ता, परेशान होने के बाद किया था उनसे निवेदन

खेल। विश्व भर में अपनी मधुर आवाज के मशहूर और देश के सभी लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज निधन हो गया है। लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को आज अलविदा कह दिया है। वह बीते 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वह बीमार होने के कारण भर्ती थीं। वह लगातार वह इस दौरान लगातार आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रही थीं।
दुनिया कहा अलविदा
लता मंगेशकर की सेहत में इन दिनों सुधार होने की खबर भी सामने आई थी। उन्हें इस दौरान कुछ दिनों के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया और बाद में वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। हालांकि अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से उन्हें दोबारा वेंटिलेटर ले जाया गया। लेकिन आज उनके निधन की खबर सामने आई। जिसने सभी को हिलाकर ही रख दिया है।
धोनी से किया था निवेदन
Namaskar M S Dhoni ji.Aaj kal main sun rahi hun ke Aap retire hona chahte hain.Kripaya aap aisa mat sochiye.Desh ko aap ke khel ki zaroorat hai aur ye meri bhi request hai ki Retirement ka vichar bhi aap mann mein mat laayiye.@msdhoni
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर के जरिए धोनी को ट्वीट करते हुए लिखा था, ' नमस्कार धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं। कृपया करके आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की बहुत जरूरत है और ये मेरा भी निवेदन है कि संन्यास का विचार भी आप मन में बिलकुल ना लाए। बता दें कि लता मंगेशकर ने 5,000 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने मधुबाला से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के लिए अपनी आवाज दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS