Lata Mangeshkar के निधन के बाद खेल जगत में छाई शोक की लहर, इस तरह खिलाड़ियों ने जताया दुःख

खेल। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार की सुबह इस स्वर कोकिला ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। भारत रत्न से सम्मानित 92 साल की इस दिग्गज गायिका के इस तरह चले जाने से देश और दुनिया के लाखों कलाप्रेमी बहुत दुखी हैं। आम लोगों से लेकर नेता, अभिनेता, उद्योगपति सभी लता मंगेशकर से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया के जरिए साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित कर रहे हैं। स्वर कोकिला के दुनिया छोड़ जाने से खेल जगत भी शोक की लहर है। विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) समेत कई खेल जगत की हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि और सम्मान दिया है।
भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जब लता मंगेशकर के दुनिया छोड़ जाने की खबर सुनी तो उन्होंने दुखी मन से इस महान गायिका को याद करते हुए लिखा, लता जी के निधन की खबर सुनकर बड़ा सुन दुखी हूं। उनके मधुर गीत दुनिया भर के लाखों लोगों के दिल को छु गए। इन गीतों और यादों के लिए धन्यवाद।
Deeply saddened to hear about the demise of Lata ji. Her melodious songs touched millions of people around the world. Thank you for all the music and the memories. My deepest condolences to the family & the loved ones. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2022
आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके एक गीत के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो ना हो। महान गायिका उनकी विरासत के साथ हर दम हमारे साथ रहेंगी।
"𝘚𝘩𝘢𝘢𝘺𝘢𝘥 𝘱𝘩𝘪𝘳 𝘪𝘴𝘴 𝘫𝘢𝘯𝘢𝘮 𝘮𝘦𝘪𝘯 𝘮𝘶𝘭𝘢𝘢𝘲𝘢𝘢𝘵 𝘩𝘰 𝘯𝘢 𝘩𝘰..."
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) February 6, 2022
The legend will stay with us through her legacy 💐🙏#LataMangeshkar pic.twitter.com/T1AHNjSBHT
शिखर धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, आपके गीतों ने हमारी आत्मा को छुआ है। हमें मुस्कुराहट भी दी है। आपकी आत्मा को शांति मिले लता जी। आपने जो विरासत छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ी को जरूर प्रेरित करेगी।
Your music touched our soul and made us smile. Rest in Peace Lata Mangeshkar Ji. Your legacy will inspire generations to come. 🙏 pic.twitter.com/Z5xOcHNmjo
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 6, 2022
Pained to receive news of Bharat Ratna #LataMangeshkar didi's demise. Her voice and melodies will remain immortal. Condolences to her family, friends and millions of fans all over the world.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 6, 2022
ॐ शांति pic.twitter.com/SwSkZmuwqO
इसी तरह पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण समेत वीरेन्द्र सहवाग समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने लता मंगेशकर के गीतों के साथ अपनी यादों को जोड़ते हुए उन्हें इस दुःख की घड़ी ने याद किया।
Tags
- #indian cricketers tribute to Lata Mangeshkar
- #Lata Mangeshkar death
- #Lata Mangeshkar passes away
- #lata mangeshkar latest news
- #Kolkata Knight Riders
- #ipl
- #Virender Sehwag
- #Virat Kohli
- #shikhar dhawan
- #VVS Laxman
- #Breach Candi Hospital
- #Mumbai Breach Candi Hospital
- #Lata Mangeshkar news today
- #Cricket News
- #Sports hindi news
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS