इन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर्स की रही चर्चा, कई लव स्टोरीज हुईं कामयाब, तो कई रहीं अधूरी

क्रिकेट (Cricket) और बॉलीवुड (Bollywood) दोनों का हमेशा से एक गहरा नाता रहा है। दोनों के बीच अगर कोई चीज एक समान है तो वह है ग्लैमर (Glamour)। और यही वजह है कि क्रिकेटर्स (Cricketers) और बॉलीपुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) के बीच का रिश्ता कभी अफेयर्स, तो कभी गॉसिप के रूप में चर्चा में रहता है। क्रिकेटरों के नाम के साथ किसी ना किसी अदाकारा का नाम जुड़ता ही रहता है। कुछ की लव स्टोरीज तो कामयाब होती हैं, लेकिन कुछ की अधूरी प्रेम कहानियां सिर्फ दास्तां बनकर ही रह जाती हैं।
क्रिकेट के धुरंधरों और अदाकाराओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चित रहे ये अफेयर्स
दीपिका पादुकोण- महेंद्र सिंह धोनी
क्रिकेट जगत में एक समय ऐसा भी था जब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से जुड़ा था। दोनों के बीच अफेयर्स की काफी चर्चा हुई। हालांकि उन चर्चाओं में कितनी सच्चाई थी इस बारे में पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता था। क्योंकि दोनों ने कभी इस पर कभी बात नहीं की। वहीं एमएस धोनी ने साक्षी रावत (Sakshi rawat) से तो दीपिका पादुकोण ने एक्टर रनवीर सिंह (Ranveer singh) से शादी की है।
रवि शास्त्री- अमृता सिंह
भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभा रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। दरअसल लंबे कद वाले रवि शास्त्री को 80 के दशक में भारतीय टीम के सबसे खूबसूरत क्रिकेटर के तौर पर माना जाता था। उनके फैंस में सबसे ज्यादा लड़कियां हुआ करती थीं। इसी दौरान बॉलीवुड की अदाकार अमृता सिंह की उनसे मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। अमृता भारतीय टीम (Indian team) के मैचों के दौरान खासतौर पर यूएई (UAE) के शारजाह स्टेडियम (Sharjah Stadium) मे दिखती थी और और शास्त्री के हर चौके-छक्के पर वह जमकर तालियां बजाती थीं। जिसके बाद एक फिल्मी मैगजीन में छपी दोनों की रोमांटिक तस्वीर के बाद दोनों ने अपने प्यार का खुलासा कर दिया। रवि शास्त्री ने एक टीवी इंटरव्यू में अपने दोनों के बीच अफेयर को स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद दोनों की सगाई की भी खबरें उड़ने लगीं। लेकिन अचानक अमृता और रवि का ब्रेकअप हो गया और 1990 में शास्त्री ने ऋतु सिंह (Ritu Singh) से शादी कर ली। वहीं बाद में अमृता ने भी अपने से 10 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादियां नहीं चली और वर्तमान में दोनों ही तलाकशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।
युवराज के साथ जुड़ा कई अभिनेत्रियों का नाम
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) जिस तरह अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चाओं में रहते थे, वैसे ही वह अपनी लव लाइफ (Love Life) को लेकर भी आए दिन सुर्खियों में बने रहते थे। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जूड़ा। उनमें से सबसे पहले आता है किम शर्मा (Kim Sharma) का। इन दोनों के रिश्ते के खाफी चर्चे रहे। दोनों के बीच कई साल तक रिश्ता रहा लेकिन किम ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया। वहीं उनका नाम जुड़ा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ, हालांकि युवराज ने हमेशा दीपिका को अपना दोस्त ही माना है। दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है और दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। इसी दौरान आईपीएल (IPL) मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब (Punjab kings) के कप्तान रहे युवराज के अफेयर की चर्चाएं टीम की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के साथ भी रहीं। बाद में इन पर भी विराम लग गया। इसके साथ ही युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हेजल (Hazel Keech) की लव स्टोरी (love Story) में युवराज को काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने एक शो में बताया था कि हेजल ने मुझे कई साल तक इग्नोर किया। बहुत प्रयासों के बाद हेजल उनके साथ डेट पर जाने के लिए राजी हुईं। वहीं 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
एमएस धोनी- राय लक्ष्मी
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS dhoni) का अफेयर साउथ फिल्मों की हीरोइन राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) के साथ रहा। दोनों के अफेयर की चर्चा आईपीएल (IPL) के पहले सीजन यानी कि 2008 से हुई। दोनों की मुलाकात आईपीएल की एक पार्टी के दौरान हुई थी। इस पूरे मामले पर धोनी ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में राय लक्ष्मी ने जरूर कहा था कि उन्होंने और धोनी ने कुछ समय के लिए आपस में डेट की थी। साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विराट कोहली- तमन्ना भाटिया
भारतीय टीम के कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के अफेयर की खबरें साल 2012 में खूब चर्चा में थीं। दोनों ने एक साथ एक एड फिल्म में काम किया। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी। हालांकि दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को नहीं स्वीकार किया। कुछ समय तक दोनों डेट करने के बाद अलग हो गए थे। इन सब के बाद विराट ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी की और हाल ही में उन दोनों की एक बेटी भी हुई है।
सौरभ गांगुली- नगमा
साल 2000 सौरव गांगुली (sourav ganguly) और नगमा (Nagma) के अफेयर की खबरों से काफी चर्चाओं में रहा। दोनों ने लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी बनाए रखी। हालांकि करियर के कारण दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS