IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जारी की सपोर्ट स्टाफ की सूची, श्रीधरन श्रीराम होंगे सहायक कोच

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आगामी आईपीएल (IPL) सत्र के लिए केएल राहुल (KL Rahul) की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने पूरे कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है। इस दौरान टीम के कोचिंग स्टाफ में कुछ बदलाव किया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम (Sridharan Sriram) को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। वहीं भारतीय पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले शत्र के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्लोबल मेंटर होंगे गौतम गंभीर
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गंभीर को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए एक नई जिम्मेदारी सौपी है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपनी टीम का ग्लोबल मेंटर (Global Mentor) घोषित किया है। इसी के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स का आगामी सत्र के लिए कोचिंग स्टाफ पूरा हो गया है। अब देखना होगा कि लखनऊ की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। बता दें कि लखनऊ की टीम ने अपने दोनों सत्र में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान लखनऊ ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
ऐसा है लखनऊ का नया कोचिंग स्टाफ
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आगामी आईपीएल सत्र के लिए अपने कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। इसमें एक नाम चौंकाने वाला सामने आ रहा है। लखनऊ टीम मैनेजमेंट ने मुख्य कोच के रूप में जस्टिन लैंगर, सहायक कोच के रूप में विजय दहिया, प्रवीण तांबे, मोर्ने मोर्कल और जोंटी रोड्स को शामिल किया है। वहीं गौतम गंभीर को ग्लोबल मेंटर के रूप में टीम में शामिल किया है। फिलहाल राहुल के हाथ में ही लखनऊ की कप्तानी सौपी गई है।
Also Read: Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान मैच से पहले दुविधा में भारतीय टीम, सबकी नजरे केएल राहुल पर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS